तीन महीने से संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं मिला मानदेय
चित्रकूट, मई 18 -- चित्रकूट/पहाड़ी। स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदाकर्मियों व आशाओं को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला। जिसकी वजह से उनकी हालत खराब है। मानदेय न मिलने से खफा कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर 20 मई तक मानदेय नहीं मिला तो वह लोग इमर्जेंसी ड्यूटी के अलावा अन्य कार्य करना बंद कर देंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मियों एवं आशा बहू को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं दिया गया है। पिछले सप्ताह संविदाकर्मियों ने सीएमओ व जिला अस्पताल के सीएमएस को ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। यह भी पढ़ें- बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध उनका कहना है कि मानदेय न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल पड़ रहा है। उन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है। दूसरों से कर्ज ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.