तीन महीने से वेतन मिलने के कारण दिक्कतों में आउटसोसिंग डाक्टर व कर्मचारी
अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या जिला अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। तीन महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिल सका है। इससे डॉक्टरों, कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों की स्कूल फीस, गृहस्थी के ्खर्च और बैंक ऋण की किस्तों को लेकर हो रही है। वेतन भुगतान में हो रही देरी के विरोध में 21 मई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया था। उस दौरान कर्मचारियों ने समय से वेतन भुगतान की मांग उठाई थी, लेकिन प्रदर्शन के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और अब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं हो सका है。
कर्मचारियों की स्थिति जिला अस्पताल में वर्तमान समय में करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.