जमशेदपुर, जून 21 -- एनएचएम के कर्मचारियों को फरवरी से ही वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज करीब 450 कर्मचारियों ने शुक्रवार को खासमहल सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। सिविल सर्जन कार्यालय में दिए गए धरना में जिले के 9 प्रखंड के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), एएनएम एमपीडब्ल्यू एवं अन्य श्रेणी के कर्मचारी शामिल हुए। एनएचएम कर्मचारी विमल मंडल ने बताया कि फरवरी से ही वेतन नहीं मिला है। लगातार पत्राचार करने पर सिविल सर्जन ने ट्रेजरी में वेतन का पत्र भेजा था, लेकिन ट्रेजरी के ध्यान नहीं देने से वेतन भुगतान नहीं हो सका है। इससे परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान को सौंपा मांग पत्र इनलोगों ने बताया कि भुगतान प्रणाली में बदलाव के कारण यह परेशानी हो रही है। लेकिन काफी दिनों से यह परेशानी आ रही है। इस धरना में...