तीन महीने से राशन नहीं मिलने से बंद हैं दालभात केंद्र
गढ़वा, जून 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में संचालित दालभात केंद्र के संचालन के लिए मार्च महीने से ही राशन नहीं मिला है। उसके कारण सभी केंद्र बंद हैं। केंद्र बंद होने से जरूरतमंदों को भोजन नहीं मिल रहा है। टॉऊन हॉल मैदान में केंद्र की संचालिकाओं की बैठक में लचर व्यवस्था पर गहरा आक्रोश जताया गया। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र तिवारी भी मौजूद थे। बैठक में शामिल केंद्र की संचालिकाओं ने बताया कि केंद्र बंद होने से लोगों को भोजन नहीं मिलता। प्रशासनिक स्तर पर पहल कर सभी केंद्रों के लिए राशन आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व के ठेकेदार ने राशन पहुंचाने में गड़बड़ी की थी। आरोप लगाया कि जिन केंद्रों की संचालिकाओं ने शिकायत की थी उसपर ही गलत आरोप लगाकर उसे हटा दिया गया। उन्होंने मांग की कि हटाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.