तीन महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी
एटा, मई 21 -- गुरुवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर लंबित मानदेय को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सीएमओ कार्यालय सहित सीएचसी, पीएचसी पर बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि लगातार जिम्मेदारी निभाने के बावजूद विभाग उनकी समस्याओं की अनदेखी विभाग कर रहा है। तीन महीने से बिना मानदेय दे रहे सेवाएं, उससे संविदा कर्मियों के परिवारों में आर्थिक संकट गहराया गया है। यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र करने को विवश होंगे। इसके अलावा सीएचसी सकीट, निधौलीकलां, चुरथरा पर संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया है। धरना प्रदर्शन में दिलीप शर्मा, आशीष पाराशर, पूनम यादव, दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.