तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने पर भड़के आवश्यकता आधारित शिक्षक
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में कार्यरत आवश्यकता आधारित शिक्षकों को पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने पर झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ ने आक्रोश जताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि संविदा कर्मियों के पास भी परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियां हैं, लेकिन समय पर वेतन, डीए और पीएफ जैसी सुविधाएं न मिलने से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन उन्हें मनुष्य नहीं बल्कि मशीन समझता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के बीच शिक्षक काम करने को मजबूर हैं। डॉ. पांडेय ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो संघ राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर गुहार लगाएगा। यह भी पढ़ें- आंतरिक अंक देने को कॉलेजों को रखना होगा विषयवार शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.