एटा, अप्रैल 20 -- तीन माह से सफाई कर्मचारी न आने से गांव बसुंधरा की नालियों का पानी मार्ग पर बहने लगा है। लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को विवश हो रहे। सफाई कर्मचारी के न आने से गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। सोमवार को गांव के लोग जब सोकर उठे तब मुख्य मार्ग पर नालियों का गंदा पानी भरा हुआ मिला। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा देखकर लोगों को गुस्सा आया। इस बारे में कई लोगों ने ग्राम प्रधान ममता देवी को फोन कर सूचना दी। सूचना देने के बाद भी दोपहर बाद तक मार्ग पर नालियों का गंदा पानी बहता रहा। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को गंदे पानी में होकर गुजरने को विवश होना पड़ा, जिससे गांव के लोगों में नाराजगी देखी गई। परेशान ग्रामवासियों का कहना है कि तीन महीने से गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। उसकी वजह से गांव में साफ-सफाई नहीं हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.