फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। सारन-प्याली रोड पर सड़क का एक हिस्सा तीन माह से बंद होने के कारण रोजाना जाम लगा रहा है। खासकर सुबह-शाम ड्यूटी के समय यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसे लेकर स्थानीय लोग कई बार फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। एनआईटी की मुख्य सड़कों में शामिल प्याली-सारन रोड करीब एक किलोमीटर लंबी है। सड़क के तरफ सारन थाना सहित कई कंपनियां है तो दूसरी तरफ घनी आबादी बसी है। यह सड़क कई सालों से खस्ताहाल अवस्था में थी। डेढ वर्ष पहले एफएमडीए की ओर से पुरानी सड़क को उखाड़ कर नए सिरे से सीमेंटेड सड़क बनाई गई। लेकिन सूत्रों ने बताया कि ठेकेदार पानी निकासी लाइन बिछाना भूल गया।जांच में लापरवाही सामने आने के बाद ठेकेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.