तीन महीने से पहले 50 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने होंगे
नोएडा, मई 14 -- नोएडा, राजेश शर्मा। तीन महीने से पहले जिले के लाभार्थियों के 50 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने होंगे। बुधवार देर शाम ग्रेटर नोएडा स्थित विकास भवन में आयोजित बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर माइक्रो प्लान भी मांगे गए। पांच से अधिक विभागों को काम सौंपे गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अपना लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही गई। साथ ही लक्ष्य को पूरा करने के लिए माइक्रोप्लान देने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइक्रोप्लान सौंप दिया गया है। वहीं अन्य सरकारी विभागों ने गुरुवार को माइक्रोप्लान सौंपे। स्वास्थ्य विभाग ने दादरी और जेवर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गुरुवार को शिविर का आयोजन किया। भविष्य में भी इसी तरह से अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.