तीन महीने से नियोजित शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
सीवान, जून 20 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत नियोजित का वेतन पिछले तीन माह से लंबित है। इस वजह से इन शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बहुत ही बदतर हो गई है।
शिक्षकों का आर्थिक संकट बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पचरुखी अंचल सचिव जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले भर में कार्यरत नियोजित शिक्षकों का दो मद (जीओबी एवं एसएसए) से वेतन होता है। लेकिन, राशि के अभाव में इन शिक्षकों का मार्च से मई माह का वेतन लंबित है। शिक्षकों के सामने भुखमरी की समस्या भी अब उत्पन्न होने लगी है।
ऋण की समस्या उप सचिव भुपेश कुमार ने बताया कि बहुत से शिक्षक विभिन्न बैंकों से ऋण लिए हुए हैं। खाते में राशि राशि नहीं होने से समय पर ऋण की किस्तों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। बैंकों द्वारा शिक्षकों को किस्तों की वसूली के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.