बहराइच, जून 27 -- रिसिया, संवाददाता। नगर क्षेत्र के सिसई सलोन में नाला निर्माण कार्य तीन माह से रुका पड़ा है। सड़क पर पूरा मलबा फैलने लगा है। शुक्रवार की रात मामूली बारिश में सिसई सलोन व बीपीडी रिसॉर्ट मुख्य मार्ग पर भीषण जलभराव हो गया है। लोगों का कहना है ठेकेदार की मनमानी से समस्या खड़ी हो गई है। कस्बेवासियों ने जल्द ही निर्माण शुरू कराने की मांग की है। रिसिया के चार वार्डों सरस्वती नगर, मोहम्मद नगर, गायत्री नगर तथा राजेंद्र नगर में जलभराव की समस्या से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए आठ सौ मीटर नाले का निर्माण शुरू कराया गया। नाले को तालाब से जोड़कर नगर की सीमा के बाहर गिराना था। करीब सौ मीटर निर्माध हुआ। इसके बाद तीन महीने से कार्य रुका पड़ा है। नगर पंचायत की ओर से बार बार निर्देश मिलने के बाद ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू...