तीन महीने से नहीं मिला वेतन, एनएचएम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बांदा, मई 18 -- बबेरू। बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 मई तक उनका बकाया वेतन नहीं मिला, तो वे 21 मई को बड़ा आंदोलन करेंगे। एनएचएम संघ के आह्वान पर आज सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे। उन्होंने बताया कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने घरों का खर्च चलाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें कर्ज लेना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने शासन से मांग की है कि उन्हें हर महीने नियमित रूप से वेतन दिया जाए या उन्हें स्थायी किया जाए। यह भी पढ़ें- बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो आगामी आंदोलन की पूरी जिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.