विकासनगर, दिसम्बर 13 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने पशु चोरी मामले में तीन माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने उसके घर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तीन माह पहले कोतवाली सहसपुर में गाय और और भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 15 सितंबर को जीशान पुत्र बुंदू निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, असलम पुत्र नयाजमुलदीन निवासी खेरीबांस ताजेवाला प्रतापनगर थाना खिजराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा और आरिफ पुत्र शहीद निवासी सिकरोडा भगवानपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। इनमें से आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.