उरई, मार्च 17 -- जालौन। नगर की दलित बस्ती में पाइपलाइन डालने के लिए जल निगम द्वारा गली को खोद दिया गया था। तीन महीने से मोहल्ला हरीपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क व गली में भरे पानी के यहां के निवासियों को दिक्कत हो रही है। नगर की हर गली में जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने का काम कराया जा रहा है। पाइप लाइन डालने का काम दो वर्ष से चल रहा है। लेकिन यह अभी भी अधूरा है। नगर के वार्ड तीन के हरीपुरा में पप्पू वर्मा के मकान से राजकुमार के पास स्थित कुंआ के पास तक गली की सड़क उखड़ी पड़ी है। तीन महीने से सड़क उखड़ होने एवं गली में पानी भरे रहने के कारण यहां के निवासियों को दिक्कत हो रही है। गली में गंदगी रहने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। गली पानी व कीचड़ होने के निकलने में दिक्कत हो रही है। मोहल्ले के रवि साहू, रिक्की वर्मा, संजय वर्मा, मोहित सोनी, पप्पू वर्मा, मुन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.