रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव तथा वैश्विक बाजार में बने अस्थिर हालात का असर अब सीधे स्थानीय कारोबार पर दिखाई देने लगा है। सबसे ज्यादा प्रभावित होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक हैं। क्योंकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बीते तीन महीनों के दौरान रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में जहां 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 1,924 रुपये में मिल रहा था। वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 3,314.50 रुपये पहुंच गई है। यानी महज तीन महीने में सिलेंडर 1,390.50 रुपये महंगा हो गया है। कारोबारियों का कहना है कि इतनी बड़ी बढ़ोतरी की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यह भी पढ़ें- राजस्थान में महंगी हुई रसोई और कारोबार की गैस, 1 जून से लागू हुए नए रेट फरवरी में जंग और वैश्विक तनाव शुरू होने से पहले कीमतें सामान्य थीं। ले...