गंगापार, अप्रैल 19 -- सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन महीने पहले निर्मित सड़क और पुलिया जगह जगह से जर्जर और गड्ढा युक्त हो जाने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बड़ी ट्रकों के आवाजाही के दौरान ध्वस्त पुलिया के चलते लंबा जाम लग जाता है। मांडा क्षेत्र के हाटा दोहथा मोड़ मार्ग दूरी छह किमी का तीन महीने पहले सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कराया गया था। इस मार्ग पर हाटा से कोरांव व कोरांव से हाटा बरौंधा लालगंज तक जाने वाले तमाम वाहनों से हजारों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। मानक विहीन सड़क निर्माण और बड़े तथा ओवरलोड वाहनों के आवागमन से दोहथा ग्राम पंचायत के सामने बनाई गई श्री पुलिया व पुलिया के आसपास की सड़क जगह जगह से खंडित होकर गड्ढा युक्त हो गई है। सड़क गड्ढा युक्त होने से पुलिया के पास अक्सर ओवरलोड बड़े ट्रक व डं...