तीन महीने में दो बार सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी, हड़कंप
सीवान, अप्रैल 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में संचालित कोर्ट को शुक्रवार को किसी ने एक अनजान ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। तीन महीने के भीतर ई-मेल के जरिए यह दूसरी बार धमकी दी गयी है। जैसे ही इस खबर की जानकारी हुई कि हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी। परिसर में कामकाज ठप्प कर दिया गया और विशेष सतर्कता बरती गयी। शुक्रवार को भी अन्य दिनों की तरह ही कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ थी। वकील व जज भी अपने-अपने सीट पर बैठकर कामकाज संभाल रहे थे। तभी अचानक सूचना मिली कि कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक अनजान ईमेल आया है। फिर क्या था इसकी जानकारी एसपी व डीएम को दी गयी। कुछ ही देर में कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और लोगों को परिसर से बाहर कर जांच शुरू कर दी गयी। बताया जाता है कि जिला जज के पास कोर्ट को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.