प्रयागराज, जनवरी 30 -- शहर में बिजली खपत कम होने के बावजूद पिछले तीन महीनों में सात डिवीजनों में 41 ट्रांसफॉर्मर जलने से विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार टैगोर टाउन डिवीजन में सर्वाधिक 11 ट्रांसफॉर्मर जले। रामबाग और म्योहाल में छह-छह, बमरौली व कल्याणी देवी में पांच-पांच तथा नैनी व करैलाबाग में चार-चार ट्रांसफॉर्मर खराब हुए। इस पर मुख्य अभियंता प्रथम राजेश कुमार ने सभी संबंधित डिवीजनों के अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.