उरई, अप्रैल 17 -- माधौगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी सकारात्मक पहल सामने आई है। एक ओर जहां तीन महीने बाद विशेषज्ञ टीम की मदद से सफल सिजेरियन डिलीवरी कराई गई, वहीं दूसरी ओर बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन की शुरुआत भी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की नियुक्त न होने से सिजेरियन डिलीवरी नहीं हो पा रही थी। इससे क्षेत्रीय महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सीएचसी प्रभारी डॉ मनीष राजपूत ने बताया कि डॉ. प्रियम यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश, डॉ. काजल राजपूत और डॉ. कुलदीप राजपूत के सहयोग से मध्यप्रदेश के तहसील गोहद के गांव नौनेरा निवासी प्रसूता शालिनी सिंह तोमर की सफलतापूर्वक सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। इसी के साथ सीएचसी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन की पहली डोज भी लगाई गई। सीएच...