शाहजहांपुर, मार्च 23 -- तिलहर। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह पंकज पर हुए हमले मे 3 महीने बाद भी पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। भाजपा नेता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। हाईवे नगरिया मोड़ पर स्थित ब्रादर्स इन होटल पर 20 दिसंबर 2025 की रात कार सवार कुछ युवकों ने भाजपा महानगर जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह पंकज एवं उनके भाई इंद्रजीत सिंह नीरज सहित अन्य साथियों के साथ मारपीट की थी। इसी के साथ इन आरोपी युवकों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की और लाखों रुपए का सामान नष्ट कर दिया था। इसी दौरान सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी से युवकों ने गाली गलौज कर वर्दी खींचकर धमकी दी थी। इस मामले में भाजपा नेता के भाई इंद्रजीत सिंह उर्फ नीरज ने शाहजहांपुर सदर बाजार के अक्षय क...