हरिद्वार, मार्च 30 -- शहर के कई इलाकों में तीन महीने बाद घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। यह नियम उन क्षेत्रों में लागू होगा, जहां पीएनजी पाइपलाइन बिछाई गई है। प्रशासन ने पीएनजी कंपनी को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य होगा। हरिद्वार में वर्तमान में करीब 15 हजार घरों में पीएनजी का उपयोग हो रहा है। इससे आमजन को सिलेंडर के लिए अलग से चक्कर नहीं लगाने पड़ते। नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता एचएनपीजीएल कंपनी के मोबाइल नंबर-9953909486 पर संपर्क कर सकते हैं। इस कंपनी का दावा है कि कनेक्शन के 24 घंटे के भीतर पीएनजी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि जिन घरों के पास से पीएनजी पाइपलाइन गुजर रही है, उनके लिए कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। तीन महीने बाद इन उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.