महाराजगंज, अगस्त 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को करीब तीन महीने बाद लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर श्यामदेउरवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित बाबू कुशवाहा उर्फ शिवम कुशवाहा (25) निवासी जालौन को थाना आलमबाग, जनपद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: किशोरी अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनि...