फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- जनपद पुलिस ने आदतन अपराधी के खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस ने उसे जिला बार किया है। क्षेत्र में पाए जाने पर उसके पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने आदतन अपराधी हरी सिंह उर्फ हरिया पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम कोटकी थाना पचोखरा के खिलाफ कार्यवाही की है। उसे तीन महीने को जिला बदर किया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त ने अपने क्षेत्र में लोगों में दहशत कायम कर रखी है। उसके खिलाफ मारपीट, एनडीपीएस के कई मुकदमे दर्ज हैं। जिला बदर अवधि के दौरान जनपद की सीमा में पाये जाने पर उसके कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी के आदेश पर थाना पचोखरा पुलिस टीम ने जिलाबदर अभियुक्त हरी सिंह उर्फ हरिया को नोटिस तामील कराकर उसे जनपदीय सीमा बॉर्डर से बाहर जनपद आगरा की सीमा में छोड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.