गिरडीह, मार्च 26 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के बरहमसिया पंचायत अंतर्गत खरटी गांव के कार्डधारियों ने बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कार्डधारियों का आरोप है कि पिछले तीन महीने से उन्हें राशन नहीं मिला है। जब भी कार्डधारी डीलर के पास राशन लेने के लिए जाते हैं तो डीलर कहता है ब्लॉक से मुझे राशन मिला ही नहीं है तो मैं कहां से राशन दूंगा। बुधवार को कार्डधारी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रमुख रामू बैठा को मामले से अवगत कराया। मामले को लेकर प्रमुख ने प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी बबलू कुमार, एजीएम देवेन्द्र मंडल एवं डीएसओ गुलाम शमदानी से मामले की जानकारी ली । कार्डधारियों ने बताया कि बीते तीन माह जनवरी, फरवरी एवं मार्च का राशन उन्हें नहीं मिला है। जब भी डीलर राजकुमार वर्मा के यहां राशन लेने जाते हैं तो डीलर कहता ह...