मुंगेर, अप्रैल 7 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत तीन महीने का राशन एक साथ दिए जाने की सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को प्रखंड प्रशासन ने भ्रामक बताया है। इस संबंध में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ऋषि कपूर ने स्पष्ट किया कि लाभुकों को तीन माह का राशन एक साथ नहीं दिया जा रहा है, बल्कि विभाग द्वारा केवल अग्रिम रूप से दुकानों पर राशन उपलब्ध कराया गया है, जिसका वितरण निर्धारित माह में ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अप्रैल माह के साथ-साथ मई एवं जून महीने का खाद्यान्न जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर पहले से उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इसका अर्थ यह नहीं है कि लाभुकों को तीनों महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा। लाभुकों को केवल संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.