तीन महीने का एक लाख से अधिक पहुंचा बिजली बिल
सोनभद्र, मई 18 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बारी महेवा निवासी सुनीता देवी पत्नी रामजीयावन भारती के घर पहुंचे बिजली बिल ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया। महज तीन महीने का बिजली बिल एक लाख छह हजार चौतीस रुपये आने से गरीब परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। सुनीता देवी ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है और घर में केवल दो बल्ब ही जलते हैं। इसके बावजूद इतना भारी भरकम बिल आने से परिवार के होश उड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2026 को दो हजार रुपये बिजली बिल जमा भी किया गया था और उनका कनेक्शन सौभाग्य योजना के तहत है। दिव्यांग महिला सुनीता देवी ने कहा कि इतनी बड़ी रकम जमा करना उनके परिवार के लिए संभव नहीं है। बिल को लेकर पूरा परिवार परेशान है और समझ नहीं पा रहा कि आखिर इतनी अधिक धनराशि का बिल कैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.