गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर। आंध्र प्रदेश के अमरावती में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता (एआईपीडब्ल्यूसी) 2025-2026 में गोरखपुर पुलिस की तीन महिला आरक्षियों ने कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर तीनों को आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर विशेष पदोन्नति (आउट आफ टर्न) मिला है। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में तीनों महिला मुख्य आरक्षी को बधाई देने के साथ ही उन्हें 10-10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की इस उपलब्धि पर गोरखपुर पुलिस को गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.