लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय,हिप्र नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन महिला शराब तस्कर एवं 13 शराबी को गिरफ्तार किया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि अमहरा थाना क्षेत्र से कारी देवी को 10.800 लीटर, रजौन चौकी से मुन्नी देवी को 02.000 लीटर एवं राजकुमारी देवी को 01.250 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि लक्ष्मण कुमार, विकास कुमार, मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार, प्रमोद कुमार, सूबेदार कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार मल्लिक, श्याम सुंदर एवं सुभाष कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...