बागपत, मार्च 25 -- खेकड़ा। कहासुनी के विवाद में कस्बे में एक परिवार की तीन महिलाओं सहित चार लोगों को हमला कर घायल कर दिया गया। घायलों में एक महिला को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बे में दो दिन पहले राहुल के परिवार की महिलाओं की पड़ोसी परिवार की महिलाओं के साथ गली को लेकर कहासुनी हो गई थी। बुधवार को जब राहुल की पत्नी कुसुम मां आक्षी और पुत्री घर से घेर में जा रही थी। तभी पड़ोसी परिवार के पांच लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें वे घायल हो गई। पता चलने पर जैसे ही राहुल वहां पहुंचा। हमलावरों ने उसे भी हमला कर घायल कर दिया। आक्षी को हमले में गंभीर चोटें आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कुसुम की तहरीर पर आरोपी हमलावर के...