भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने घूम-घूमकर पशु चोरी करने के छह आरोपितों को दबोचा, जिसमें तीन महिलाएं हैं। साथ ही गोपीगंज में एक और कोइरौना थाना क्षेत्र में हुई दो चोरियों का सफल अनावरण करने का दावा किया गया। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि एसपी अभिनव त्यागी के निर्देश पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में रविवार को छह चोरों को दबोचा गया। उनके पास से 32 भेड़, 15 बकरी, 25 हजार रूपये, एक बाइक, चार आधार कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड तथा एक पैनकार्ड बरामद किया गया। पुलिस को चोरों ने वे दिन में रेकी करते थे और रात को पशुओं को चोरी करने का काम। आरोपितों सलमान निवासी कटरा, कोईरौना, मो. एहसान खां और कमाल खां निवासी नरैचा, जाफरगंज, फतेहपुर, बिट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.