गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोलाबाजार। क्षेत्र के ग्राम बांहपुर में तीन महिलाओं ने झांसा देकर बुजुर्ग महिला के जेवरात उड़ा दिए। पीड़िता की बेटी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में डेरा डालकर रह रही संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ शुरू की है। पीड़िता पूनम देवी के घर सोमवार सुबह तीन महिलाएं पहुंचीं और उनके बेटे की तबीयत ठीक होने व बेटियों को सरकारी नौकरी मिलने का झांसा दिया। टोटके के नाम पर उन्होंने पूनम देवी से खाली लोटा मंगवाया और उसमें उनका मंगलसूत्र व कान की बाली डलवा दी। लोटे को कागज व लाल धागे से बांधकर अगली सुबह खोलने की बात कही। कुछ देर बाद जब परिजनों को संदेह हुआ तो लोटा खोलकर देखा गया। उसमें मिट्टी से ढंका पीतल का मंगलसूत्र मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.