चंदौली, फरवरी 23 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने बीते रविवार की रात दो वाहनों तीन मवेशी बरामद किया। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। कस्बा स्थित इलिया मोड़ जाने वाली सड़क पर डेहरी कला गांव के समीप पुलिस टीम ने टाटा वाहन से दो मवेशी बरामद किया। इस दौरान बिहार कैमूर भभुआ जिले के चांद थाना क्षेत्र के चांद गांव निवासी मुन्ना कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 4940 नकद और एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा करवंदिया कब्रिस्तान के पास पिकअप वाहन से एक मवेशी बरामद किया। इस दौरान क्षेत्र के हटवां गांव निवासी वसीम इद्रिशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्दन राय, उपनिरीक्षक गिरीश बल्लभ शुक्ल, उपनिरीक्षक रवीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.