तीन मवेशी सहित दो तस्कर धराए
मोतिहारी, अप्रैल 17 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। श्रीकृष्ण गौ सेवा संगठन की सक्रियता से तीन मवेशियों के साथ दो पशु तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए तस्करों की पहचान शंकर सरैया मुंशी इनार निवासी मोहम्मद नजिद व माधोपुर मधुमालत निवासी शेख नसीर के रूप में हुई है। ये दोनों एक पिकअप गाड़ी में तीन मवेशियों को लेकर तस्करी के इरादे से जा रहे थे। इस संबंध में श्रीकृष्ण गौ सेवा संगठन के पदाधिकारी मासूम कुमार के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- तीन प्रतिबंधित मवेशी तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल निसं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.