सोनभद्र, मार्च 21 -- कोन। स्थानीय थाने की पुलिस ने चांची कलां पुलिया के पास से एक पिकअप वाहन के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस दौरान पिकअप पर लदे तीन मवेशियों के साथ तस्करों के जामा तलाशी में दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम मझिगवां क्षेत्र के सोननदी पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध पिकअप को रोक कर तलाशी ली गई तो वाहन से तीन पशु बरामद किये गये। गिरफ्तार किए गए तस्कर ओम प्रकाश, सुदर्शन राम निवासी पटवध एवं उमेश राम निवासी रेडिया थाना चोपन ने पूछताछ में बताया कि गोवंशों को चोपन व जुगैल थाना क्षेत्र से खरीद कर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.