गाजीपुर, अप्रैल 6 -- बहादुरगंज। नगर पंचायत में सोमवार को तीन मनोनीत सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार और अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय ने नगर पंचायत कार्यालय में सोनी प्रजापति, राजेश राजभर और रामायण गुप्ता को शपथ दिलाई। सभासद सोनी प्रजापति ने कहा कि शासन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने नगर की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और गरीबों के साथ मिलकर विकास कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.