हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिले में पीएम पोषण योजना के तहत संचालित मदरसों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लक्सर के तीन मदरसों की अनुमति पर छह मदरसे संचालित किए जा रहे थे। इतना ही नहीं, कई मदरसों में फर्जी छात्र दर्शाकर पीएम पोषण योजना का लाभ लेने का मामला भी सामने आया है। अनियमितताओं के चलते 11 मदरसों में पीएम पोषण योजना पर रोक लगा दी गई है, जबकि मार्च और अप्रैल माह की धनराशि भी रोक दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 131 मदरसों की प्रारंभिक जांच कराई गई थी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के 23 मदरसे संदेह के घेरे में, धनराशि रोकी गई, मिड डे मील भी बंद जांच के दौरान 23 मदरसे संदिग्ध पाए गए। इनमें छात्र संख्या, संचालन और दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ियां मिलीं। विभागीय जांच में सामने आया कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.