वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर बुधवार को शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। हुड़दंग और किसी के साथ अभ्रदता पर त्योहार खराब हो सकता है। पूरा दिन थाने में बैठे रह सकते हैं। खासतौर से बुधवार को तीन जगह होने वाली मटका फोड़ होली और 17 बड़े जुलूसों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी। चेतगंज में दो और आदमपुर में एक जगह मटका फोड़ होली है। वहीं काशी जोन में 14 तथा वरुणा जोन में 3 होली के जुलूस निकाले जाएंगे, जिसमें सैकड़ों हुलियारे शामिल होंगे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा है कि इन आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की अभद्रता नहीं होनी चाहिए। किसी के साथ गलत व्यवहार न करें। जुलूसों के मद्देनजर थानावार ड्यूटियां लगाई गई हैं। तय समय में जुलूस का समापन हो जाना चाहिए। वहीं आयोजनकर्ताओं की ओर से अपने वालंटियर साथ रखने को कहा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.