गोपालगंज, मई 9 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव में शनिवार को चापाकल गाड़ने के दौरान तीन मजदूरों के शरीर पर अचानक जर्जर छत का मलबा गिर गया। हादसे में तीनों र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार हरखुआ गांव निवासी शशिकांत प्रसाद के घर पर चापाकल गाड़ने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वहां काम कर रहे तीन मजदूरों के ऊपर अचानक एक कमरे की पुरानी और जर्जर छत का मलबा गिर पड़ा। जख्मी मजदूरों में हरखुआ गांव निवासी माया महतो, शशि यादव तथा बृजकिशोर महतो शामिल हैं। यह भी पढ़ें- तीन मजदूरों पर गिरा जर्जर छत का मलबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.