कोडरमा, जून 19 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा, केटीपीएस बांझेडीह की बैठक महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन के रेलवे साइड में कार्यरत तीन मजदूरों द्वारा स्थायी पास की मांग को लेकर किए जा रहे अनिश्चितकालीन अनशन पर चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए महेश प्रसाद Singh ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए मोर्चा हरसंभव संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत के साथ आंदोलन में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों मजदूरों को स्थायी पास नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महादेव राम ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण मजदूरों को लंबे समय से अनशन पर बैठना पड़ रहा है, जो प्लांट प्रबंधन के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि मोर्चा मजदू...