तीन मकान अचानक ढह गए, हजारों का नुकसान
पीलीभीत, जून 7 -- बीसलपुर। तीन मकान अचानक ढह गए। जिससे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना तहसील कार्यालय को दे दी गई है। बीसलपुर के गांव महद खास निवासी कीर्ति देवी पत्नी सर्वेश कुमार सहित तीन आवासीय मकान अचानक भरभराकर ढह गए। जिससे किसानों के अन्दर रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। उसके बाद मकान स्वामियों के परिवार में हा-हाकार मचा हुआ है। मामले की सूचना तहसील कार्यालय को दी गई। तहसीलदार मो. हबीब अंसारी को राजस्व टीम को मौके पर भेजकर क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए है। यह भी पढ़ें- तीन मकान अचानक ढह गए, हजारों का नुकसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.