संतकबीरनगर, मई 1 -- संतकबीरनगर,हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के द्वारा अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा की लिखित परीक्षा 03 मई रविवार को पूर्वान्ह दस बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। लिखित परीक्षा सकुशल, नकल विहीन, शुचितापूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए अपर जिलाधिकारी/ नोडल अधिकारी जयप्रकाश की अध्यक्षता में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं कार्यदायी संस्था के जिला प्रबन्धक एवं आयोग द्वारा नामित समन्वयी पर्यवेक्षक की उपस्थित में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभागी समस्त अधिकारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को आयोग द्वारा प्रदान किए गए निर्देश के क्रम में सभी को अपने दायित्वों के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- तीन मई...