हल्द्वानी, मई 1 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। पूर्व दर्जाधारी व भाजपा नेता महेश शर्मा ने बताया कि कालाढूंगी में तीन मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। रामलीला ग्राउंड में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलने वाले शिविर में पीएसपी हॉस्पिटल के डॉक्टर मधुमेह, हृदय रोग व रक्तचाप के अतिरिक्त स्त्री रोगों का भी परीक्षण करेंगे। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष नवनीत राणा ने बताया कि उनके द्वारा निशुल्क दवाएं दी जाएंगीं। यह भी पढ़ें- कालाढूंगी के रामलीला मैदान में 3 मई को लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...