तीन मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार
काशीपुर, जून 7 -- काशीपुर, संवाददाता। नगर में एक ही सप्ताह के भीतर तीन मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मंदिरों से चोरी किया गया सामान तथा 15,420 रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार 26 मई को रामनगर रोड स्थित नागन शक्ति मंदिर तथा 31 मई की अर्द्धरात्रि में गंगे बाबा मंदिर और नागनाथ मंदिर में चोरी की घटनाएं हुई थीं। रविवार को सीओ प्रशांत कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर नौगजा कब्रिस्तान स्थित पुलिया के पास से रेलवे लाइन पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.