बागपत, फरवरी 1 -- दाहा। बामनौली गांव में पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर तीन मंदिरों में अज्ञात चोरों ने दानपत्र उखाड़ कर हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच में जुटी। मंदिरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। जल्द घटना खुलासा नहीं हुआ तो पंचायत करेंगे। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.