प्रयागराज, मार्च 15 -- औद्यानिक प्रबंधन, प्रसंस्करण एवं विपणन पर मंगलवार से खुसरोबाग में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। विशेषज्ञ फल, सब्जी, मसाला, मशरूम और औषधीय फसलों की उत्पादन तकनीक तथा उनके प्रसंस्करण एवं विपणन आदि विषयों पर जानकारी देंगे। केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रयागराज मंडल के साथ मिर्जापुर और चित्रकूट मंडल के प्रगतिशील कृषक भाग लेंगे। प्रतिभागियों को औद्योगिक किट और प्रशिक्षण सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिभागियों को पॉलीहाउस, एक्सिलेंस सेंटर का भी भ्रमण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...