गुमला, मई 4 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के तर्री निवासी विकास कुमार पाठक सोमवार शाम तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक गणेश राम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार विकास घर की छत पर चढ़कर एलबेस्टस लगा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा, जिससे गंभीर चोट आईं। यह भी पढ़ें- ठनका गिरने से भट्ठा मजदूर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.