तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बुलंदशहर, मई 20 -- नगर में थाने के निकट एक तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं, डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के कारण लोगों में आक्रोश दिखा। जानकारी के अनुसार जीटीरोड पर थाने के निकट व्यापारी रूपेंद्र अग्रवाल का मधुर सेल्स के नाम से तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है। बुधवार की दोपहर शोरूम में अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने कुछ ही समय में शोरूम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही समय में शोरूम में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही दुकानदार दुकान में रखे माल को बचाने में लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। आग लगने से उठ रहे धुएं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.