रोहनिया (वाराणसी), अप्रैल 17 -- वाराणसी के कचनार बाजार (राजातालाब) में गुरुवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब मनोज गुप्ता उर्फ मोहन के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे दो गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों सहित परिवार के 10 सदस्य आग की लपटों और धुएं के बीच फंस गए। जब दमकल के पहुंचने में देरी हुई, तो स्थानीय ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बांस की सीढ़ियों के सहारे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। धमाकों से दहला इलाका, छत पर फंसी रही जान सुबह करीब पौने 11 बजे मकान के भूतल पर स्थित कपड़े की दुकान से अचानक लपटें निकलने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाकों ने पूरी इमारत को हिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.