तीन भाई खेत में गिरे, आरी ब्लेड से एक गंभीर
शाहजहांपुर, जून 23 -- कलान। परौर क्षेत्र के हैदलपुर गांव में सोमवार शाम गेहूं बेचकर लौट रहे बाइक सवार तीन भाई हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित बाइक खेत में जा गिरी, जहां खेत में लगे आरी के ब्लेड की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य भाइयों को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार जन्नाथ के बेटे शिवम अपने भाई विवेक और भूरे के साथ पकड़िया चौराहे पर गेहूं बेचने गया था। वापस लौटते समय गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। इसी दौरान खेत में लगे आरी के ब्लेड से शिवम की गर्दन और पेट में गहरे घाव हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन तीनों को पीएचसी ले गए, जहां शिवम की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.