हापुड़, मार्च 10 -- होली के दिन बाइक सवार तीन भाईयों को बेहरमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हापुड़ नगर के भीमनगर निवासी हिमांशु ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि वह और मेरा भाई विशाल व आकाश दिनांक होली की करीब दोपहर दो बजे गंगाजी से स्नान करके अपने घर के प्रेमनगर ब्रजघाट आ रहे थे। रास्ते में ब्रजघाट के ही नन्हे यादव, सचिन कश्यप, शिवम, अभिषेक शर्मा, कौशल पंडित, व अन्य अज्ञात ने रास्ते में डी0जे0 बजा रखा था और हुडदंग काट रहे थे। सभी लोग आने जाने बाले लोगो को रोक कर जबरदस्ती रंग लगा रहे थे और उनके कपडे फाड रहे थे उन लोगो ने उनकी मोटर साईकिल को रोक लिया और जबरदस्ती कपडे फाड़ने लगे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो सभी ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग क...